नवंबर में निर्यात बढ़कर 26 अरब डॉलर

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश का निर्यात नवंबर में बढ़कर 26.19 अरब डॉलर रहा, जबकि अक्टूबर में यह 23 अरब डॉलर था और पिछले साल के नवंबर में 20.06 अरब डॉलर था। आधिकारिक आंकड़ों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने निर्यात में साल-दर-साल आधार पर 30.55 फीसदी की वृद्धि देखी गई।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “2016 के नवम्बर की तुलना में 2017 के नवंबर में डॉलर के लिहाज से निर्यात में 30.55 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।”

बयान में आगे कहा गया, “पिछले 13 महीनों से निर्यात में दर्ज की जा रही वृद्धि के अनुरूप ही 2017 के नवम्बर के दौरान भी इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, 2016 के अक्टूबर की तुलना में 2017 के अक्टूबर के दौरान निर्यात में 1.12 फीसदी की गिरावट आंकी गई थी।”

2017 के नवंबर दौरान 2,59,612.29 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुओं का आयात किया गया, जो 2016 के नवम्बर में हुए आयात के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 19.61 फीसदी ज्यादा है और रुपये के लिहाज से 14.73 फीसदी ज्यादा है।

वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान अप्रैल-नवम्बर की अवधि में कुल मिलाकर 19,13,047.30 करोड़ रुपये का आयात हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि में हुए आयात के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 21.85 फीसदी और रुपये के लिहाज से 17.35 फीसदी की वृद्धि है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493