फीफा ने ब्राजील फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष पर लगाया प्रतिबंध

पेरिस, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। फीफा ने शुक्रवार को ब्राजील फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष मार्को पोलो डेल नेरो को नियमों के उल्लंघन के चलते 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।

पेरिस, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। फीफा ने शुक्रवार को ब्राजील फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष मार्को पोलो डेल नेरो को नियमों के उल्लंघन के चलते 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फीफा की एथिक्स कमेटी ने डेल नेरो को फुटबाल संबंधी सभी गतिविधियों से तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

समिति ने शुक्रवार को बयान में कहा, “उनके निलंबन की सीमा 45 दिनों के लिए बढ़ाई जा सकती है। इस दौरान पोलो डेर नेरो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी तरह की फुटबाल संबंधी गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनका निलंबन तुरंत प्रभाव से लागू होता है।”

76 साल के डेल नेरो पर 76 लाख डालर की रिश्वत लेने का आरोप है। इन आरोपों के चलते ही एथिक्स समिति ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

ब्राजील फुटबाल महासंघ के मौजूदा उपाध्यक्ष एंटोनियो कार्लोस नूनेस नेरो का स्थान ले सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493