नववर्ष की पूर्व संध्या पर बेंगलुरू में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

बेंगलुरू, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक की राजधानी में नववर्ष की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी

किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून के उल्लंघन की जानकारी के लिए पुलिस ने लोगों से 100 तथा 103 पर कॉल करने की अपील की है।

बेंगलुरू में नए साल का जश्न मनाने वालों को परिवहन, ट्रैफिक डायवर्जन तथा पैदल चलने पर मनाही जैसी परेशानियों से रूबरू होना पड़ेगा।

सार्वजनिक परिवहन में विस्तार के उद्देश्य से बेंगलुरू महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) गुरुवार को रात 10 बजे से लेकर रात दो बजे तक सभी जी 10 बस सेवाओं का परिचालन मैजेस्टिक, मारथाहल्ली, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, जयनगर व बनशंकरी से जारी रखेगी, जबकि बेंगलुरू मेट्रो रेल निगम अपनी सेवाएं रात दो बजे तक जारी रखेगी।

गुरुवार रात आठ बजे से रात एक बजे तक एम.जी.रोड की तरफ तथा उसके आसपास किसी भी दिशा में पुलिस तथा आवश्यक सेवाओं को छोड़कर परिवहन पर पाबंदी रहेगी।

पुलिस विभाग के एक बयान के मुताबिक, “ब्रिगेड रोड पर पैदल चलने वाले लोग एम.जी.रोड से ओपेरा जंक्शन तक जा पाएंगे, जबकि विपरीत दिशा में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके बजाय यदि वे एम.जी.रोड आना चाहते हैं, तो वे ऐसा रेजिडेंसी रोड क्रॉस की तरफ से कर सकते हैं।”

पुलिस ने शराब पीकर जश्न मनाने वालों से सुरक्षित रहने की अपील की।

नववर्ष की पूर्व संध्या के मौके पर वाहनों के अनियंत्रित तौर पर आवागमन को रोकने के लिए पुलिस विभाग ने लोगों से आवागमन से बचने, रेस करने व गलत तरीके से वाहन चलाने वाले लोगों के लिए एक कड़ी चेतावनी जारी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493