नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संघीय गणराज्य नाइजीरिया के राष्ट्रीय दिवस (एक अक्टूबर) की पूर्व संध्या पर वहां की सरकार और जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, “भारत सरकार, भारत की जनता और अपनी तरफ से, मुझे आपको और संघीय गणराज्य नाइजीरिया की मित्रवत जनता को आपके राष्ट्रीय दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है।”
उन्होंने कहा है, “भारत तथा नाइजीरिया के बीच प्रगाढ़ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। मुझे यकीन है कि हमारी जनता के परस्पर लाभ के लिए आने वाले वर्षो में हमारे द्विपक्षीय संबंध अधिक मजबूत बनेंगे।”
मुखर्जी ने कहा, “मैं इस अवसर पर आपके कल्याण के साथ ही साथ संघीय गणराज्य नाइजीरिया की मित्रवत जनता की प्रगति और खुशहाली की कामना करता हूं।”
dharmpath.com dharmpath