नागालैंड में एनपीपी के दो विधायक एनडीपीपी में शामिल

दीमापुर, 21 मार्च (आईएएनएस)। नागालैंड में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के दो विधायक सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी(एनडीपीपी) में शामिल हो गए।

ये विधायक इमनटिबा और एल. खुमो खियामनिगन हैं।

एनडीपीपी ने एक बयान में कहा, “दोनों विधायकों के पार्टी में शामिल होने से मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और उपमुख्यमंत्री वाई. पट्टोन के नेतृत्व में पीडीए सरकार को मजबूती मिलेगी।”

बयान के अनुसार, “इससे सुनिश्चित होगा कि पीडीए सरकार समावेशी तरीके से सर्वागीण विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ते रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493