मप्र : विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत

विदिशा, 21 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में मजदूरों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, ” बुधवार रात मजदूर पथरिया के बाजार से वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी उनकी ट्रेक्टर-ट्रॉली गुलाबगंज के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर और एक की अस्पताल में मौत हो गई।”

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में किल्ली कोल, रामकी बाई, हिरन बाई और रेशमी की मौत हुई। वहीं छह घायल हुए है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493