नाबालिगों से दुष्कर्म को लेकर केजरीवाल का मोदी, जंग पर हमला

fd4ce04c666d899a06a0c1246a71f6c2नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)| मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो मासूमों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल नजीब जंग पर हमला बोला है। मामला दिल्ली के नांगलोई और आनंद विहार इलाके का है, जहां शनिवार को दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा हुआ।

केजरीवाल ने शनिवार को पीड़ित परिवारों से मिलने जाने से पहले ट्विटर पर लिखा, “मासूम नाबालिगों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और चिंताजनक है। दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने में पूरी तरह विफल रही है। प्रधानमंत्री और उनके उपराज्यपाल क्या कर रहे हैं।”

केजरीवाल ने कहा, “मैं पीड़ितों से मिलने अस्पताल जा रहा हूं।”

पहला मामला दिल्ली के नांगलोई इलाके का है, जहां शुक्रवार को अपने परिवार के साथ रामलीला देखने गई ढाई साल की मासूम का रामलीला मैदान के पास से दो मोटरसाइकिल सवारों ने अपहरण कर लिया। बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उन्होंने उसे इलाके में छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए।

दूसरा मामला दिल्ली के आनंद विहार इलाके का है, जहां पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसके परिवार के जानने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि आरोपी नशे की हालत में थे। दुष्कर्म के बाद मासूम को उसके घर के पास छोड़ वे भाग गए।

एक सप्ताह पहले भी दिल्ली में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493