प्रधानमंत्री की रैलियां रद्द होने से गलत संदेश जाता है : शत्रुघ्न

lk-advani-must-be-at-the-helm-of-affairs-shatrughan-sinha_230713055908पटना, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को एक बार फिर अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली रद्द होने से जनता में पार्टी के प्रति नाकारात्मक संदेश गया है। पटना साहिब के सांसद सिन्हा ने शनिवार को ट्वीट किया, “बिहार के कुछ स्थानीय तानाशाह नेताओं द्वारा गड़बड़ी फैलाने और अवांछनीय परिस्थिति के कारण भाजपा को अपने स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में प्रस्तावित रैलियों को अंतिम क्षणों में रद्द करना पड़ा। इससे आम जनता में नकारात्मक संदेश जाता है।”

उल्लेखनीय है कि 16 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाजीपुर और बक्सर में चुनावी सभा करने वाले थे। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय प्रशासन को इसकी तैयारी करने की सूचना दी गई थी, लेकिन आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री की चुनावी सभा की घोषणा नहीं की गई थी।

उल्लेखनीय है कि इस सूचना के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हार तय देख भाजपा प्रधानमंत्री की रैलियां रद्द कर रही है।

गौरतलब है कि सांसद सिन्हा ने शुक्रवार को महंगाई के मुद्दे पर केन्द्र सरकार को पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट किया था, “दाल की कीमतें 200 रुपये तक पहुंच गई हैं। सरकार को इसे कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। हमने पहले प्याज के आंसू देखे हैं, उसे नहीं भूलना चाहिए।”

गौरतलब है कि पिछले दिनों सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और उनकी तारीफ भी की थी। हालांकि बाद में उन्होंने इस मुलाकात को व्यक्तिगत बताया था। सिन्हा भाजपा के स्टार प्रचारकों में भी शामिल हैं, परंतु अब तक वे चुनाव प्रचार के मैदान में नहीं उतरे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493