नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। सर्वोदय कन्या विद्यालय की एक छात्रा को स्कूल परिसर में एक सात वर्षीय छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने रविवार को कहा कि यह घटना शनिवार को तब सामने आई, जब पीड़िता के पिता ने पुलिस को फोन किया।
पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने कहा, “पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण कराया गया और उसकी काउंसलिंग की गई। अपने बयान में उसने कहा कि दो वरिष्ठ छात्राएं उसे स्कूल परिसर में एक खाली कमरे में ले गईं, जहां उन सभी ने उसके कपड़े उतार दिए और अपने भी कपड़े उतार दिए।”
कुमार ने कहा कि छात्राओं ने बच्ची को कुछ मादक पदार्थ भी खिलाए।
कुमार ने कहा, “उन्होंने पीड़िता से अपने निजी अंगों को चाटने के लिए भी कहा। जब उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया, तब उन्होंने उसे धमकी दी। एक एनजीओ और एक मनोवैज्ञानिक तथा एक महिला पुलिस अधिकारी को इस मामले की जांच में लगाया गया है।”
आरोपियों में से एक किशोर वय है।
dharmpath.com dharmpath