रविवार को राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति पर धमार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय मिश्र को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। उन्हें पदमुक्त किए जाने संबंधी पत्रावली राज्यपाल के अनुमोदन के लिए शनिवार को राजभवन को प्राप्त हुई थी।
मिश्र ने सपा से टिकट न मिलने पर हाल ही में बसपा का दामन थाम लिया था। मुख्यमंत्री ने उन्हें बर्खास्त करने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा। राज्यपाल ने मिश्रा को बर्खास्त कर दिया।
dharmpath.com dharmpath