नामीबिया के ग्रामीण विकास मंत्री ने देखे नरेगा के कार्य

जयपुर, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। महात्मा गांधी नरेगा योजना में ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को सौ दिवस का रोजगार उपलब्ध करवाकर कार्य करवाने के तरीके को जानने आए नामीबिया ग्रामीण विकास मंत्रालय के मंत्री सहित नौ सदस्यों के दल ने अजमेर जिले में कराये जाने वाले कार्यो का अवलोकन किया और विस्तृत जानकारी ली।

नामीबिया की ग्रामीण विकास मंत्री सिलमिया मेकगोन सहित नौ सदस्यों ने ग्राम पंचायत बान्दरसिन्दरी में महात्मा गांधी नरेगा योजना के चरागाह विकास कार्य, जलग्रहण योजना से कराये गए फार्मपोण्ड निर्माण कार्य, नाड़ी निर्माण कार्य का अवलोकन किया। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलराम मीणा ने ग्रामीण विकास द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में नामीबिया के दल को विस्तार से अवगत कराया। ग्राम पंचायत बान्दरसिन्दरी में संचालित नरेगा कार्य को देखकर दल ने सराहना की। दल ने बान्दरसिन्दरी ग्राम पंचायत के बोदू जाट के र्निमित फार्म पोण्ड से मिल रहे लाभ की जानकारी लाभार्थी बोदू जाट से ली।

नरेगा कार्य स्थल उपस्थित ग्रामीण महिलाओं से वार्ता कर जॉब कार्ड जारी होने से लेकर भुगतान होने तक की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जाना। ग्राम पंचायत पाटन में ग्राम सभा की कार्यवाही के बारे में संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज सीमा सिंह ने नामीबिया दल को विस्तार से अवगत कराया। नामीबिया के दल ने पंचायत समिति पीसांगन की ग्राम पंचायत मायापुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित मिड-डे-मील का अवलोकन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493