नायडू सर्बिया, माल्टा, रोमानिया का दौरा पूरा कर स्वदेश लौटे

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू सर्बिया, माल्टा और रोमानिया का सप्ताह भर लंबा दौरा पूरा कर स्वदेश लौट आए।

अपने दौरे के दौरान नायडू ने इन देशों के प्रमुखों, प्रधानमंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं, उद्योगपतियों से चर्चा की और भारत को आकर्षक निवेश स्थल के तौर पर पेश किया।

इस दौरे की एक बड़ी सफलता भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल होने की महत्वाकांक्षी इच्छा और संयुक्त राष्ट्र सुधार को आगे बढ़ाने के लिए समर्थन हासिल करना है।

इसके अलावा, आतंक पर भारत का पक्ष मजबूत हुआ और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर संयुक्त राष्ट्र व्यापक संकल्प को तत्काल स्वीकृत करने पर समर्थन मिला।

तीनों देशों के नेताओं ने एक स्वर से भारत की आर्थिक वृद्धि की सराहना की और भारत के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से जुड़ने की इच्छा जताई।

रोमानिया ने अंतरिक्ष और एयरोस्पेस को लेकर विशेष रुचि दिखाई, जबकि माल्टा ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में जुड़ने की इच्छा जताई।

नायडू ने इस दौरान प्रवासियों से भी संवाद किया और विश्वस्तर पर भारत की बढ़ती महत्ता को रेखांकित किया।

इस दौरान पौधा संरक्षण, पर्यटन, हवाई सेवा, तेल अनुसंधान, प्रशिक्षण और समुद्री सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493