कोलकाता, 10 जुलाई (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुलतान अहमद सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय पहुंचे और मांगे गए दस्तावेज जमा कराए।
नारदा स्टिंग फुटेज मामले में इस महीने की शुरुआत में अहमद एजेंसी के समन पर सीबीआई के कार्यालय में पेश हुए थे।
अहमद नारदा स्टिंग फुटेज में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ नजर आए थे, जिसमें वह कथित तौर पर एक फर्जी कंपनी के पक्ष में अपना समर्थन देने को लेकर रकम लेते दिखाई दिए थे।
मामले में अहमद के अलावा, तृणमूल कांग्रेस के अन्य विधायक, सांसद तथा मंत्री कथित तौर पर शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath