निकाय चुनाव के परिणाम से तय होगी राजनीति की दिशा : अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा, “समाजवादी पार्टी की जीत लोकतंत्र, समाजवादी विचारधारा और समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की जीत होगी और फासिस्ट तथा सांप्रदायिक राजनीति की पराजय होगी। इस जीत से देश-प्रदेश में स्वच्छ और नैतिक राजनीति को बल मिलेगा।”

सपा अध्यक्ष ने कहा, “समाजवादी सरकार ने पांच सालों के अपने कार्यकाल में शहरों और गांवों के विकास की संतुलित योजनाएं बनाई थीं। समाजवादी सरकार की उपलब्धियों के सामने भाजपा की सात माह की सरकार में एक भी काम ऐसा नहीं हुआ, जिसका उल्लेख किया जा सके। समाजवादी सरकार के कामों का ही फिर से उद्घाटन कर वाहवाही लूटी जा रही है।”

अखिलेश ने कहा, “जनता की निगाह में समाजवादी सरकार का काम बोलता है। इसलिए स्थानीय निकाय के चुनावों में समाजवादी पार्टी जनता के भरोसे अपनी जीत के लिए आश्वस्त है। निकाय चुनावों के परिणाम 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए संकेत होंगे। इन चुनाव परिणामों से अगले वर्ष में राजनीति की दिशा का निर्धारण भी होगा।”

उन्होंने कहा कि राज्य के मतदाता भाजपा के दिन प्रतिदिन गिरते ग्राफ के दौर में विकल्प के तौर पर सपा को ही अपने अंक देने को तत्पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493