जम्मू, 15 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने गोलीबारी की व मोटार्र दागे।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने पाकिस्तानी सेना पर छोटे हथियारों, भारी स्वचालितों व मोर्टार से अपरान्ह 2 बजे अंधाधुंध गोलीबारी शुरू करने आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का ‘दृढ़ता से मुहंतोड़ जवाब’ दिया।
पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को नियंत्रण रेखा के तीन स्थानों पर 2003 के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसमें नौशेरा भी शामिल है। इसके बाद भारतीय सेना ने पुंछ जिले में दो पाकिस्तानी जावानों को मार गिराया।
dharmpath.com dharmpath