फ्रांस में भाषा सहायकों के तौर पर 79 भारतीय आमंत्रित

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के शिक्षा मंत्रालय के अंग्रेजी भाषा सहायक कार्यक्रम के लिए 79 भारतीय छात्रों का चयन हुआ है। ये छात्र 60 देशों के प्रतिभाग को देखेंगे।

फ्रांस दूतावास और इंस्टीट्यूट फ्रैंकाइज इंडिया (आईएफआई) की ओर से गुरुवार को एक बयान में कहा गया, “यह कार्यक्रम अक्टूबर 2017 से शुरू होगा और मई 2018 को खत्म होगा।”

बयान में कहा गया, “शिक्षा में अपने द्विपक्षीय सहयोग की रूपरेखा में फ्रांस और भारत विद्यार्थियों की गतिशीलता के समर्थन, उनकी उच्च शिक्षा में प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के अंतर्राष्ट्रीयकरण को उत्साहित करने पर सहमत हुए हैं।”

विद्यार्थी इस 20 साल पुराने शिक्षण कार्यक्रम में पूरे शिक्षण सत्र के दौरान प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में अंग्रेजी भाषा के अध्यापकों को भाषा की समझ में सहायता करेंगे।

79 विद्यार्थी अपनी फ्रांस और अंग्रेजी में विशेषज्ञता के आधार पर चयनित हुए हैं।

आईएफआई अटाचे फॉर कॉआपरेशन इन एजुकेशन मैरी डबलीएर ने आईएएनएस से कहा, “यह कार्यक्रम भारतीय विद्यार्थियों को एक अनौखा मौका देता है, जिन्होंने पहले ही फ्रांस भाषा की प्रतिस्पर्धा को उच्च स्तर पर प्राप्त कर लिया है और फ्रांस के शिक्षण परिवेश में व्यावहारिक अनुभव है।”

उन्होंने कहा, “वे न केवल फ्रांस के स्कूलों में काम करेंगे, बल्कि फ्रांस के परिवारों के साथ रहेंगे और फ्रांस की जीवनशैली से पूरी तरह से परिचित होंगे। वे फ्रांस और भारतीय स्कूलों, अध्यापकों और विद्यार्थियों के बीच सहयोग के विकास में मदद करेंगे।”

उन्होंने बताया कि जब वे वापस लौटते हैं, तो उनमें से ज्यादातर प्रतिभागी भारत के स्कूलों, विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में फ्रांस भाषा के अध्यापक बन जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493