निराश्रितों की दुआएं ही सच्ची कमाई : वरुण गांधी

लखनऊ /सुल्तानपुर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में कहा कि इंसान की सच्ची कमाई गरीब व किसानों के साथ निराश्रितों की दुआएं हैं। वह भी लोगों के बीच वही कमाने आए हैं।

सुलतानपुर के भदैया ब्लॉक में एक सभा में वरुण गांधी ने कहा, “मैं चाहता हूं हमारे देश में नागरिक क्रांति आए, जिससे कि हर व्यक्ति को जीने का सही अधिकार मिले। उसका जीवन सरल हो जाए।”

वरुण ने कहा, “मेरा लक्ष्य संसद सदस्य बनकर देश तथा प्रदेश के गरीब व किसान की मदद करना है। मैं गरीब व किसानों को दुनिया के सबसे अमीर लोगों से जोड़कर उनकी मदद करूंगा, जिससे कि उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।”

भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने अभी उत्तर प्रदेश में 3662 किसानों को ऋण मुक्त कराया है। अब इनको इंटरनेट के साथ वेबसाइट के जरिए दुनिया से जोड़ा जाएगा।

वरुण ने कहा, “हमारे जीवन की सबसे बड़ी जरूरतों में सिर छुपाने के लिए छत है। बिना घर के किसी को भी सुकून नहीं मिलता है। गरीब के लिए तो अपना घर एक सपने की तरह होता है। वह पाई-पाई जोड़ने के बाद भी अपना घर बनाने की कल्पना को साकार नहीं कर पाता है। कोई न कोई अड़चन आ ही जाती है। बिना घर के गरीबों को सुकून नहीं मिलता है। अब उनको घर बनाकर देना मेरा भी ध्येय है।”

भाजपा सांसद ने कहा कि गरीब के लिए तो अपना घर एक सपने की तरह होता है। वह पाई-पाई जोड़ने के बाद भी अपना घर बनाने की कल्पना को साकार नहीं कर पाता है। कोई न कोई अड़चन आ ही जाती है। बिना घर के गरीबों को सुकून नहीं मिलता है।

उन्होंने कहा, “अब उनको घर बनाकर देना मेरा भी ध्येय है। जब उन्हें घर मिलने पर सुकून मिलता है तो फिर मुझे भी मिलता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493