निर्वतमान अमेरिकी राजदूत ने मोदी से मुलाकात की

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। यहां से रवानगी से पहले निवर्तमान अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर बातचीत की।

मुलाकात के बाद वर्मा ने अपने बयान में कहा, “भारत में अमेरिकी राजदूत के तौर पर अपने कार्यकाल के आखिरी दिन आज (शुक्रवार को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर खुशी हुई।”

उन्होंने कहा, “हमने कई मुद्दों बातचीत की और बीते दो सालों से ज्यादा समय में हुई भारत-अमेरिकी संबंधों की प्रगति पर चर्चा की।”

उन्होंने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री को उनके नेतृत्व और दूरदृष्टि के लिए धन्यवाद दिया और व्यक्तिगत तौर पर विदाई ली।”

रिचर्ड वर्मा ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति भवन में जनवरी 2015 में अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया था। भारत में अमेरिकी राजदूत के तौर पर नियुक्त होने वाले वर्मा पहले भारतीय मूल के व्यक्ति हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493