आप विधायकों को फंसाने के लिए मोदी माफी मांगें : केजरीवाल

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों और मंत्रियों को झूठे मामलों में फंसाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों और मंत्रियों को झूठे मामलों में फंसाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

केजरीवाल की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब खबर आई कि दिल्ली की एक अदालत ने तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ आरोपों को रद्द कर दिया। सिंह को दक्षिण दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी पर कथित रूप से हमला करने के लिए आरोपित किया गया था।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “यह मोदी पर एक बड़ा और कड़ा तमाचा है, आप विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ झूठे मामले गढ़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मोदी को चाहिए कि वह आप विधायकों को झूठे मामलों में फंसाने के लिए देश से माफी मांगें।”

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सत्येंद्र जैन की बेटी सौम्या जैन को दिल्ली सरकार की मोहल्ला क्लीनिक परियोजना का सलाहकार नियुक्त करने को लेकर बुधवार को एक प्राथमिक जांच दर्ज की है।

सीबीआई ‘टाक टू एके’ अभियान में कथित अनियमितता के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की भी जांच कर रही है।

जरनैल सिंह पर, अप्रैल 2015 में दक्षिण दिल्ली नगर निगम के एक जूनियर इंजीनियर पर कथित रूप से हमला करने और उसे उसकी ड्यूटी से रोकने के लिए आरोप-पत्र दाखिल किया गया था।

यह जूनियर इंजीनियर अपनी टीम के साथ पश्चिमी दिल्ली में एक अवैध ढांचे को ढहाने गया था, और उसी समय सिंह ने कथित रूप से हस्तक्षेप किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493