नीतिश के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक : मोदी

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके शपथ ग्रहण के तत्काल बाद बधाई दी। मोदी ने कहा कि वह बिहार की प्रगति के लिए नीतिश के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को भी बधाई दी।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “नीतीश कुमारजी और सुशील मोदीजी को बधाई। बिहार की प्रगति और सम्पन्नता के लिए साथ मिलकर काम करने को उत्सुक।”

नीतीश ने महागठबंधन से अलग होने के कुछ घंटों के बाद ही छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

नीतीश कुमार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री व लालू के बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 20 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार गिर गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493