मप्र में रिमझिम बारिश का दौर जारी

भोपाल, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार को रिमझिम बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य में सामान्य से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्य में गुरुवार की सुबह से रिमझिम बारिश का सिलसिला बना हुआ है, जिससे मौसम सुहावना है और गर्मी का असर कम हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।

वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य में बारिश का क्रम बने रहने के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्य में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21 डिग्री, ग्वालियर का 25.5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493