नीतीश कुमार छठी बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

पटना, 27 जुलाई (आईएएनएस)। नीतीश कुमार ने महागठबंधन से इस्तीफे के बाद गुरुवार को फिर से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं।

पटना, 27 जुलाई (आईएएनएस)। नीतीश कुमार ने महागठबंधन से इस्तीफे के बाद गुरुवार को फिर से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं।

बिहार के राजभवन स्थित राजेंद्र मंडप में आयोजित एक सादे समारोह में 10 बजे राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस समारोह में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके साथ ही 20 महीने पुरानी महागठबंधन की सरकार गिर गई थी। इसके बाद भाजपा ने नीतीश कुमार में आस्था प्रकट करते हुए उनके नेतृत्व में बनने वाली सरकार को समर्थन देने की घोषणा की।

इसके तुरंत बाद जद (यू) और भाजपा के विधयक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया। इसके बाद उन्होंने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

नीतीश ने राजभवन को 131 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है।

नीतीश कुमार ने छठी बार बिहार की कमान संभाली है। नीतीश इसके पूर्व तीन मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक, 24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010 तक, 26 नवंबर 2010 से 19 मई 2014 तक, 22 फरवरी 2015 से 19 नवंबर 2015 और 20 नवंबर 2015 से अब तक बिहार की कमान संभाल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493