पटना, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकांश क्षेत्रों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 24.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.2 डिग्री और पूणिर्या का 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पटना का अधिकतम तापमान बुधवार को 31.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 31.2 डिग्री और गया का 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्णिया में 17.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath