पटना, 31 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उर्स के मौके पर अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार पर चादर पेश करने के लिए शुक्रवार को चादर सौंपी।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक अधिकारिक बयाान में कहा गया है, “मुख्यमंत्री शुक्रवार को पटना के फुलवरी शरीफ के खानकाह-ए-मुजीबिया पहुंचे और ख्वाजा गरीब नवाज के मजार पर पेश करने के लिये चादर सौंपी।”
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य की खुशहाली, भाईचारा, समृद्धि एवं अमन-शांति के के लिए उनसे दुआएं लीं।
मुख्यमंत्री की तरफ से गरीब नवाज की मजार पर पिछले कई सालों से चादर पेश की जाती रही है। मुख्यमंत्री की ओर से ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार पर चादर खानकाह-ए-मुजीबिया के सचिव मौलाना सैय्यद शाह मोहम्मद मिनहाजुद्दीन हर साल उर्स के अवसर पर पेश करते हैं।
dharmpath.com dharmpath