नीतीश ने बकरीद की बधाई दी

पटना, 12 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश एवं देशवाससियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा है, “ईद-उल-अजहा का त्योहार ईश्वर में असीम आस्था का त्योहार है। खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी दिए जाने के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है। यह त्योहार कुर्बानी के महत्व को दर्शाता है।”

मुख्यमंत्री ने इस त्योहार को पूरे मेल-जोल, आपसी भाईचारा एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों का आनंद आपसी भाईचारा एवं मेल-जोल के साथ मिलकर मनाने से बढ़ता है और त्योहार का सच्चा आनंद मिलता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493