नीतीश ने भुवनेश्वर हादसे पर शोक जताया

पटना, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने ओडिशा में भुवनेश्वर के एक अस्पताल में आग के कारण हुई मौतों पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया है।

कुमार ने यहां अपने शोक संदेश में कहा कि भुवनेश्वर के एसयूएम अस्पताल में लगी आग से हुई मौतों पर वह मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया और कहा कि विपदा की इस घड़ी में वह ओडिशा सरकार के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

ज्ञात हो कि सोमवार रात भुवनेश्वर के एसयूएम अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में उपचार करा रहे गंभीर रूप से बीमार कई मरीजों की आग लगने से मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493