नीतीश ने शत्रुघ्न को दोस्ती का तोहफा दिया

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को ‘दोस्ती’ का एक अनोखा तोहफा दिया है। बिहार सरकार ने पटना के एक सरकारी कॉलेज का नाम सिन्हा के पिता के नाम पर रखने की घोषणा की है।

राज्य सरकार के एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंगलवार रात मंत्रिपरिषद की बैठक में पटना के राजेन्द्र नगर स्थित राजकीय स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षण कॉलेज का नाम बी़ पी़ सिन्हा के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

स्वर्गीय बी़ पी़ सिन्हा हालांकि इस कॉलेज के संस्थापक और वर्ष 1951-1959 तक प्रधानाध्यापक थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पिता बी़ पी़ सिन्हा के नाम पर कॉलेज का नाम रखे जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए बिहार सरकार का आभार प्रकट किया है।

इस फैसले को नीतीश और शत्रुघ्न के बीच बढ़ती नजदीकी के तौर पर देखा जा रहा है। हाल के दिनों में नीतीश और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच कई बार मुलाकात हुई है और सिन्हा ने नीतीश कुमार की तारीफ भी की है।

सिन्हा ने पिछले दिनों नीतीश को देश का सबसे काबिल और योग्य मुख्यमंत्री करार दिया था। कहा जाता है कि सिन्हा इन दिनों भाजपा नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493