बिहार : भाजपा नेता की हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार

bihar bjpपटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अविनाश कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी राजा को पुलिस ने हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष दो आरोपियों ने बुधवार को पटना की एक अदालत में समर्पण कर दिया।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विकास वैभव ने बताया कि अविनाश हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजा को बुधवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद राजा हैदराबाद में एक रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था।

उन्होंने बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण इस हत्याकांड के दो अन्य आरोपियों -अंजुम और अलाउद्दीन- ने पटना की एक अदालत में समर्पण कर दिया है।

एसएसपी वैभव ने बताया, “राजा को हैदराबाद से पटना लाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी।”

उन्होंने बताया कि हत्याकांड की साजिश जेल के बाहर रची गई थी, लेकिन इसकी सुपारी पटना के बेउर जेल में बंद एक अपराधी को दी गई। उस अपराधी ने अपने गुर्गो -अंजुम, अलाउद्दीन व राजा- के माध्यम से हत्या को अंजाम दिलाया।

उल्लेखनीय है कि छह अगस्त की सुबह पटना के सलीमपुर अहरा क्षेत्र के दलदली रोड में अविनाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज में तीनों शूटरों का चेहरा कैद हो गया था। इस मामले में पुलिस तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

इस हत्या के विरोध में बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493