नीतीश पहले बिहार को अपराधमुक्त बनाएं, फिर आगे की सोचें : पासवान

पटना, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने यहां गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि वह पहले बिहार को अपराधमुक्त बनाएं, फिर आगे की सोचें।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन को जनादेश बिहार को अपराधमुक्त बनाने के लिए मिला था, लेकिन आज राज्य में हत्याओं का दौर जारी है। महागठबंधन की सरकार के कार्यकाल में तीन दारोगा की हत्या हो चुकी है।

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री पासवान ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में नीतीश के प्रधानमंत्री ‘मेटेरियल’ वाले सवाल के जवाब में कहा, “प्रधानमंत्री मेटेरियल क्या होता है? और यह कोई सामान नहीं है। यह बहस ही फालतू है।”

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री बनने का जब समय आएगा, तब कोई किसी को रोकेगा क्या?

पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश को सलाह देते हुए कहा कि पहले बिहार को अपराधमुक्त बनाएं, फिर आगे की सोंचे।

उन्होंने कहा कि पटना जिले के बाढ़ में दिनदहाड़े एक दारोगा की हत्या कर दी गई। अभी तक अपराधी पकड़े नहीं जा सके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493