नीतीश से मिले नेपाल के राजदूत

पटना, 31 मई (आईएएनएस)। भारत में नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने यहां बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस क्रम में नेपाल के राजदूत ने मुख्यमंत्री को नेपाल आने का आमंत्रण दिया।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने नेपाल में पनबिजली की संभावनाओं के उपयोग करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने इस क्रम में कहा, “यह भारत और नेपाल दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा। इससे ऊर्जा, बाढ़ नियंत्रण तथा सिंचाई के क्षेत्र में काफी लाभ पहुंचेगा।”

नेपाल के राजदूत उपाध्याय ने जल प्रबंधन पर संगोष्ठी आयोजित करने की बात कही। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों में भारत और नेपाल के बीच सड़क मार्ग को और सुदृढ़ करने पर भी चर्चा हुई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नेपाल के राजदूत को प्रतीक चिह्न भेंट किया। मुलाकत के दौरान मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493