नेपाल-भारत रक्षा सहयोग परस्पर आश्रित : मोदी

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग दोनों देशों की सीमा को सुरक्षित रखने के लिए बहुत जरूरी है।

गुरुवार को दोनों देशों ने 8 समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसमें से चार भूकंप के बाद पुर्ननिर्माण कार्य से संबंधित है।

मोदी ने यहां भारत के दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान में कहा, “रक्षा क्षेत्र में सहयोग हमारी उच्च प्राथमिकता है। हमारे रक्षा हित एकदूसरे पर निर्भर हैं और एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।”

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच की खुली सीमा को सुरक्षित करने की जरूरत है। इसके लिए दोनों देशों की रक्षा एजेंसियों के बीच सहयोग बहुत जरूरी है।

मोदी का यह बयान ऐसे मौके पर आया है, जब भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सिक्किम क्षेत्र में गतिरोध की स्थिति कायम है।

पनबिजली क्षेत्र में सहयोग पर जोर देते हुए मोदी ने कहा कि दोनों पक्ष चल रही परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के प्रयासों को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493