मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम ने गुरुवार को त्रिकोणीय सीरीज में सेंट किट्स एंड नेविस को मुंबई फुटबाल एरेना में खेले गए मैच में 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।
मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम ने गुरुवार को त्रिकोणीय सीरीज में सेंट किट्स एंड नेविस को मुंबई फुटबाल एरेना में खेले गए मैच में 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।
भारत की तरफ से फॉरवर्ड खिलाड़ी जैकीचंद ने 39वें मिनट में गोल किया। वहीं सेंट किट्स एंड नेविस के लिए 72वें मिनट में एमोरी गवाउने गोल दागा।
इस ड्रॉ के बाद भारत ने अपने अपराजित रहने के सिलसिले को 10 मैचों तक बढ़ा दिया है।
मेहमान टीम ने आक्रामक शुरुआत की और भारतीय डिफेंडरों को गलतियां करने पर मजबूर किया। मेहमान टीम ने कोशिश तो बहुत की, लेकिन वह गोल करने में सफल नहीं हो पाई।
भारत ने तुंरत अपने खेल में सुधार करते हुए मैच में वापसी की और गेंद का नियंत्रण अपने पास ले लिया।
भारत के प्रीतम कोटल ने डिफेंस में अहम भूमिका निभाई और विपक्षी टीम को गोल से दूर रखा।
20वें मिनट में बलवंत सिंह ने गोल करने का बेहतरीन मौका गंवा दिया। इसी बीच 39वें मिनट में जैकीचंद ने रोवलिन बोर्जसे के क्रॉस पर बॉक्स के अंदर से बेहतरीन हेडर कर गेंद को गोल पोस्ट में डाला और मेजबान टीम को एक गोल की बढ़त दिलाई।
भारत की जीत पक्की लग रही थी लेकिन 72वें मिनट में एमोरी ने स्कोर बराबर कर दिया।
dharmpath.com dharmpath