नेपाल में फंसे 4,100 से ज्यादा लोग लाए गए बिहार

पटना, 1 मई (आईएएनएस)। नेपाल में भूकंप के बाद फंसे लोगों को बिहार लाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार तक नेपाल में फंसे चार हजार से ज्यादा लोगों को बिहार लाया गया है। नेपाल से भूंकप पीड़ितों को लाने के लिए बिहार सरकार द्वारा यात्री बस भी भेजे गए हैं।

राज्य के जल संसाधन मंत्री और पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल से भूकंप पीड़ितों को बिहार लाने का सिलसिला जारी है। अब तक 4,000 से ज्यादा लोग बिहार लाए गए।

उन्होंने बताया कि रक्सौल में तीन राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जिसमें आने वाले भूकंप पीड़ितों का निबंधन कराकर चिकित्सीय सहायता, नि:शुल्क भोजन कराकर गंतव्य तक रवाना किया जा रहा है।

इसके अलावे भी कई लोग विभिन्न साधनों से बिहार वापस आ रहे हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग नियंत्रण कक्ष के अनुसार अब तक नेपाल से 4,141 लोग बिहार लाए गए हैं। नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए लगातार राहत सामग्री भेजी जा रही है। नेपाल में भूकंप त्रासदी में मारे गए लोगों के शवों को ले जाने के लिए बिहार सरकार ताबूत भी भेज रही है। बिहार से कुल 70 ताबूत भेजे जा रहे हैं। अभी तक 12 ताबूत नेपाल भेज दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि नेपाल में फंसे लोगों को लाने के लिए गुरुवार को 41 बस रवाना किए गए थे। इससे पूर्व भी बिहार से 55 बस भेजे गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493