नेपाल में रविवार तक भूकंप के 35 झटके

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि नेपाल में रविवार तक कम से कम भूकंप के 35 झटके (आफ्टरशॉक ) दर्ज हुए। भूकंप के कुछ झटके भारत में भी महसूस हुए।

पूर्वाह्न 11.41 बजे रिक्टर पैमाने पर 7.9 तीव्रता के भूकंप से शनिवार को नेपाल सहित भारत के उत्तरी और पूर्वोत्तर शहर दहल उठे। इन शहरों में दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता और जयपुर शामिल हैं।

आईएमडी वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को 23 और रविवार को 12 झटके महसूस किए गए।

रिक्टर पैमाने पर 5 तीव्रता के भूकंप का ताजा झटका रविवार को दोपहर 12.56 बजे दर्ज किया गया।

शनिवार को दोपहर 12.15 बजे 6.6 तीव्रता के झटके महसूस किए गए, जबकि रविवार को दोपहर 12.39 बजे 6.9 तीव्रता का झटका महसूस किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493