नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने रविवार को कहा कि वह यहां से काठमांडू के लिए 11.00 बजे रात में एक उड़ान संचालित करेगी, जो सोमवार सुबह 3.25 बजे वापस आएगी।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, “यह उड़ान दो सूचीबद्ध उड़ानों के अतिरिक्त है, जिसका संचालन दिल्ली से काठमांडू के लिए दोपहर 12.30 बजे और शाम 4.50 बजे होता है।”
प्रवक्ता ने कहा, “नई दिल्ली-काठमांडू सेवा में हमारे पास राहत कार्यो और सामग्रियों के लिए जगह है, वापसी में हालांकि जगह पूरी तरह भरी रहने का अनुमान है।” उन्होंने कहा कि मान्यताप्राप्त गैरसरकारी संगठन बिना किराया राहत सामग्री, चिकित्सकों और बचाव कर्मियों को काठमांडू भेज सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath