नेशनल टेनिस : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे विष्णु, सोलंकी

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। एलेक्स सोलंकी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) कॉम्प्लेक्स में चल रहे टूर्नामेंट में 16 वर्षीय सोलंकी ने अंतिम-16 दौर के मुकाबले में पांचवें वरीय अन्वित बेंद्रे को 6-4, 7-5 से हराया।

शीर्ष वरीय श्रीराम बालाजी ने जीत का सफर जारी रखते हुए सुरेश गोकुल को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात दे दी, वहीं वी. एम. रंजीत ने नितिन के. सिन्हा को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-3 से हरा दिया।

गत चैम्पियन विष्णु वर्धन ने भी विलासियर खाते को 6-4, 6-2 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

महिला एकल वर्ग में भी कोई उलटफेर देखने को नहीं मिला। स्नेहादेवी रेड्डी, प्रेरणा भांबरी और स्थानीय खिलाड़ी श्वेता राणा ने अपने-अपने मैच जीत लिए।

स्नेहादेवी ने स्मृति पुन्यानी को 6-3, 6-3 से, श्वेता ने एम. आरती को 6-3, 6-3 से और मौजूदा चैम्पियन भांबरी ने वैदेही चौधरी को 6-1, 6-1 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493