नौसेना ने पनडुब्बियों, आईएनएस चेन्नई का प्रदर्शन किया

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने गुरुवार को यहां 68वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल विध्वसंक आईएनएस चेन्नई और स्वदेशी निर्मित कालवारी क्लास स्कॉर्पीन पनडुब्बियों का प्रदर्शन किया।

नौसेना में फाक्सट्रोट-क्लास की पनडुब्बी आईएनएस कालवारी को शामिल किए जाने को 50 साल पूरे हो गए हैं।

इस दौरान मरीन कमांडोज ने मार्च भी किया। प्रदर्शन में लंबी दूरी के पी8-आई समुद्री निगरानी विमान के मॉडल को भी शामिल किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493