गणतंत्र दिवस परेड में एनएसजी कमांडो ने दिखाई ताकत

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। देश के आतंकवाद रोधी दल राष्ट्रीय सुरक्षा दल (एनएसजी) ने गुरुवार को पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया।

काली वर्दी में लगभग 60 कमांडो के एक दल ने राजपाथ पर मार्च किया और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सलामी दी।

एनएसजी की एंटी-हाइजैकिंग वैन ‘शेरपा’ भी परेड में शामिल की गई। शेरपा बुलेट-प्रूफ बख्तरबंद वाहन है, जिसमें किसी भी विध्वंसक विस्फोट को सहने और पानी के भीतर भी चलने की क्षमता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493