नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर देश के 43वें प्रधान न्यायाधीश बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को पद की शपथ ली।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
न्यायमूर्ति ठाकुर ने न्यायमूर्ति एच.एल.दत्तू का स्थान लिया है, जो दो दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए।
प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति ठाकुर का कार्यकाल 13 माह का होगा। वह तीन जनवरी, 2017 को सेवानिवृत्त होंगे।
dharmpath.com dharmpath