नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को चेन्नई के लिए रवाना हो गए, जहां भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
मोदी ने ट्वीट कर अपने चेन्नई रवना होने के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, “बारिश के कारण पैदा हुए बाढ़ की विभीषिका का जायजा लेने के लिए चेन्नई के लिए रवाना हो रहा हूं।”
dharmpath.com dharmpath