न्यायमूर्ति वाघेला होंगे ओडिशा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश

 

भुवनेश्वर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति धीरेंद्र हीरालाल वाघेला ओडिशा उच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। राष्ट्रपति भवन से इस संबंध में जारी एक अधिसूचना से सोमवार को यह जानकारी मिली।

अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से सलाह लेने के बाद उन्हें ओडिशा उच्च न्यायालय स्थानांतरित कर दिया है, साथ ही निर्देश दिया है कि वे दो माह के अंदर कार्यभार संभाल लें।

वाघेला को न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती के स्थान पर नियुक्त किया गया है। वे ओडिशा उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश थे।

मोहंती ने मार्च में न्यायमूर्ति अमिताभ रॉय का सर्वोच्च न्यायालय में उन्नयन होने के बाद कार्यभार संभाला था।

न्यायामूर्ति वाघेला अगस्त 2016 में सेवानिवृत्त होंगे।

उनका जन्म अगस्त 1954 में गुजरात के राजकोट में हुआ था। उन्होंने 1975 में अपने गृहनगर में वकालत शुरू की थी। इसके बाद सितंबर 1999 में उनका उन्नयन गुजरात उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर हुआ था।

राष्ट्रपति ने कृष्णा राम महापात्रा, जतिंद्र प्रसाद दास और दुर्गा प्रसन्ना चौधरी को दो साल के कार्यकाल के लिए ओडिशा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493