पंजाब आतंकवादी हमले में 5 की मौत : पीआईबी

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर कस्बे में सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

दिल्ली में पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने ट्वीट किया, “पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकवादी हमले में पांच लोगों के मरने की की पुष्टि हुई है, जिनमें तीन आम नागरिक और दो पुलिसकर्मी शामिल हैं।”

पंजाब के गुरदासपुर जिला स्थित दीनानगर कस्बे में सोमवार सुबह हथियारबंद आतंकवादियों ने एक बसस्टैंड पर अंधाधुंध गोलीबारी की और उसके बाद पास ही स्थित पुलिस थाने में धावा बोल दिया, जहां आतंकवादियों की सुरक्षा बलों एवं सेना के साथ गोलीबारी व संघर्ष जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493