हम ऐसे हालात से निपटने में सक्षम : पीएमओ

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुए आतंकवादी हमले के बाद कहा कि भारत सरकार ऐसे हालात से निपटने में सक्षम है।

जितेंद्र सिंह ने यहां मीडिया को बताया, “यह क्षेत्र काफी समय से संवेदनशील रहा है। यहां पहले भी पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की रपटें मिलती रही हैं।”

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय हमले पर करीब से नजर बनाए हुए है और ‘भारत सरकार इस तरह के हालात से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493