चण्डीगढ़, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार का एक प्रमुख मंच बन चुके अमृतसर के सालाना पंजाब अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (पीआईटीईएक्स) में अगले महीने रिवर्स बायर-सेलर सम्मेलन (आरबीएसएम) आयोजित किया जाएगा।
चण्डीगढ़, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार का एक प्रमुख मंच बन चुके अमृतसर के सालाना पंजाब अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (पीआईटीईएक्स) में अगले महीने रिवर्स बायर-सेलर सम्मेलन (आरबीएसएम) आयोजित किया जाएगा।
अगले महीने होने वाले इस मेले में दक्षेस देशों के करीब 200 व्यापारी शामिल हो सकते हैं।
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स (पीएचडीसीसी) पंजाब कमेटी के अध्यक्ष राजीव बाली ने आईएएनएस से कहा, “चार से छह दिसंबर तक चलने वाले पीटीईएक्स-2015 में आयोजित होने वाले आरबीएसएम से मेक इन इंडिया कार्यक्रम में तेजी आएगी। इसमें ईरान के साथ दक्षेस देशों के करीब 150 चुने हुए खरीदार शामिल होंगे और भारतीय विनिर्माताओं के साथ व्यक्तिगत स्तर पर बात करेंगे।”
मेले में पंजाब की कंपनियां वाहन, साइकिल, कृषि मशीनें, कपड़े, घरेलू साज-सज्जा, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा उपकरण तथा खेल के सामान जैसे उत्पादों को विदेशी खरीदारों के सामने प्रदर्शित करेंगे।
अमृतसर भारत-पाकिस्तान विभाजन से पहले एक प्रमुख व्यापार केंद्र था। इसे फिर से एक प्रमुख व्यापार केंद्र बनाने की कोशिश की जा रही है।
आरएसबीएम का आयोजन वाणिज्य मंत्रालय के सहयोग से हो रहा है।
पंजाब कमेटी के सह-अध्यक्ष आर.एस. सचदेव ने कहा, “दक्षेस देशों के व्यापारियों ने चैंबर में गहरी रुचि दिखाई है। वे संभवत: भारतीय बाजार में विशाल अवसर देख रहे हैं।”
सचदेव ने कहा, “आरएसबीएम से पंजाब के लघु और मध्यम उद्यमों के लिए अवसरों के द्वार खुलेंगे। इसमें अकेले पाकिस्तान से कही 100 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।”
पीएचडीसीसी के क्षेत्रीय निदेशक प्रवीण राठी ने आईएएनएस से कहा, “लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, फेडरेशन ऑफ बांग्लादेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और भूटान चैंबर ऑफ कॉमर्स जैसे दक्षेस देशों के उद्योग संघ आगामी मेले में हिस्सा लेंगे। कई सहमति पत्रों पर भी हस्ताक्षर होंगे।”
राठी ने कहा, “वैश्विक सुस्ती वास्तव में भारत के लिए एक अवसर है, जिसका देश को लाभ उठाना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath