बुंदेलखंड के किसान बताएंगे सूखे से लड़ने के गुर

भोपाल, 22 नवंबर (आईएएनएस)। देश और दुनिया में बुंदेलखंड सूखा और कम वर्षा के कारण जाना जाता है, मगर इस इलाके के कई गांवों के किसानों ने इन विषम हालात से लड़कर न केवल तालाबों को पानी से भर दिया है, बल्कि अच्छी पैदावार भी की है। ऐसे ही कुछ किसान मंगलवार को भोपाल में जल पुरुष राजेंद्र िंसह की मौजूदगी में अपने हुनर का बखान करेंगे।

जल-जन जोड़ो अभियान की ओर से रविवार को जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि सूखे से जूझते बुंदेलखंड के छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में सूखे के स्थायी समाधान हेतु एकीकृत जल प्रबन्धन के माध्यम से गांव वालों के सहयोग से कई जल संरचनाएं बनाई गई हैं। बरसात का पानी रोका गया है।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि गांव वालों की कोशिशों से एक ओर गांव पानीदार बने हैं, वहीं जैविक और स्थायी कृषि को बढ़ावा देकर किसानों ने कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया है। वहीं ग्रामीणों ने अपने गांव को जल संकट से निजात दिलाई है। किसानों ने यह सब कैसे किया है, वे यह ब्यौरा मंगलवार को राजेद्र सिंह की मौजूदगी में हो रही कार्यशाला में आम लोगों के बीच साझा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493