संक्रमण से उबर रहीं कोल

लॉस एंजेलिस, 22 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी शो ‘कीपिंग अप विद द कर्दशियन्स’ की स्टार कोल कर्दशियां ने अपनी रहस्यमयी बीमारी से उबरने के बाद अपने प्रशंसकों को अपनी कुशलक्षेम दी है।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, कोल ने शनिवार को ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स को बताया, “स्टाफीलोकोकस संक्रमण कोई मजाक नहीं है। मेरा संक्रमण तनाव से बढ़ गया, जो बिल्कुल ठीक नहीं है।”

उन्होंने लिखा, “मैं गहन चिकित्सीय देखरेख में हूं और मुझे ढेर सारा प्यार मिल रहा है।”

कोल ने लिखा, “कृपय सभी लोग अपना और अपने शरीर का ख्याल रखें। एक-दूसरे के प्रति हमदर्दी रखें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493