पंजाब के कट्टरवादी आप के साथ जुड़ गए हैं : सुखबीर बादल

चंडीगढ़, 10 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेताओं को मिल रहे धन की विस्तृत जांच करने की अपील केंद्र सरकार से की।

बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब के कट्टरवादियों ने खुद को केजरीवाल के संगठन से जोर लिया है।

बादल ने कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव से पहले पंजाब को अस्थिर करने की पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) की योजना के बारे में पंजाब सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को पहले ही सूचित कर दिया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “कट्टरवादी संगठनों के नेता आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लगातार मिल रहे हैं। मोहकम सिंह जैसे कट्टरवादी नेता पंजाब में शांति भंग करने और सौहार्द्र बिगाड़ने के लिए 2017 के चुनाव को एक अवसर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं जो बड़ी कुर्बानियों के बाद कायम हुए हैं।”

बादल ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि काफी महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर आसीन होने के बावजूद केजरीवाल इस तरह के लोगों के संपर्क में हैं। आप को मिल रहे धन के पीछे खतरनाक सत्य को उजागर करने के लिए मैं उसकी एक विस्तृत जांच चाहता हूं।”

पंजाब में हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए जूनियर बादल ने कहा कि आईएसआई ने राज्य में शंति और सौहार्द्र का माहौल बिगाड़ने के अलावा महत्वपूर्ण राजनीतिक नेताओं की हत्या की भी योजना बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493