वस्त्र मंत्रालय मना रहा है ‘आजादी के रंग’ महोत्सव

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। वस्त्र मंत्रालय 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक देश भर में 70 स्थानों पर ‘आजादी के रंग’ महोत्सव मना रहा है, ताकि भारत के लोगों विशेष रूप से हमारे युवाओं में स्वतंत्रता और देशभक्ति का जोश भरा जा सके।

वस्त्र मंत्रालय देश भर में 70 स्थानों पर ‘आजादी के रंग’ का आयोजन कर रहा है। इसके लिए 12 गुणा 9 फुट के आकार का एक फ्लेक्स बनाया गया है जिसके केंद्र में 8गुणा7 फुट के आकार का एक खादी कैनवास है। आम जनता के लिए प्रत्येक चिन्हित स्थल पर एक प्रमुख स्थान पर कैनवास के साथ फ्लेक्स बोर्ड लगाया गया है, ताकि वे 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर सकें।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने इस अवसर पर राष्ट्र को बधाई दी और देश के लोगों से उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने एवं शुक्रिया अदा करने का आग्रह किया जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी और हमें एक स्वतंत्र भारत दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493