पंजाब के मुख्यमंत्री बादल अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

चंडीगढ़, 23 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अचानक तबीयत बिगड़ने से शुक्रवार रात उन्हें पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों का कहना है कि अब बादल की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

बादल को शुक्रवार शाम ठंड और बैचेनी की शिकायत के बाद पंजाब के नवांशहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

उन्हें चंडीगढ़ से 80 किलोमीटर दूर नवांशहर के अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की।

बादल को कुछ ही समय बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

उन्होंने इससे पहले यहां ‘संगत दर्शन’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

चिकित्सकों का कहना है कि ठंड में खुले मैदान में ‘संगत दर्शन’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493