पंजाब पुलिस अधीक्षक के दूसरी शादी मामले की होगी जांच

चंडीगढ़, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सलविंदर सिंह पर लगे पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

सलविंदर सिंह ने आतंकवादियों द्वारा कथित रूप से अगवा किए जाने का आरोप लगाया था जिसके बाद एनआईए ने भी उससे पूछताछ की थी। उन्हीं आतंकवादियों ने पठानकोट वायु सेना अड्डे पर हमला किया था।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धनप्रीत कौर को मामले की जांच सौंपी है। पंजाब के टांडा उरमुर की महिला करनप्रीत कौर ने दावा किया है कि उसकी शादी अप्रैल 1994 में सलविंदर सिंह से हुई थी, जब वह अमृतसर में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, “पुलिस महानिदेशक ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493